सेहत के बारे में अपनी जानकारी का स्‍तर यहां जांचें

सेहत के बारे में अपनी जानकारी का स्‍तर यहां जांचें

सेहतराग टीम

इंटरनेट की खोज ने बीसवीं सदी के अंत और 21वीं सदी के अब तक के पूरे समय को बदलकर रख दिया है। हमारे सामने जानकारी का अकूत खजाना है और इस खजाने को कोई भी हासिल कर सकता है। मगर कहते हैं न कि नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है, उसी प्रकार इस खजाने में से अपने काम की जानकारी निकालना भी सबके लिए आसान नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी भी इंटरनेट पर छितराई पड़ी है मगर उसमें कौन सी आपके काम की है और कौन सी नहीं ये पता करना मुश्किल है।

सेहतराग में हम आपकी इसी समस्‍या को दूर करते हैं। आज हम आपके लिए स्‍वास्‍थ्‍य की कुछ मूल जानकारियां क्‍वीज यानी प्रश्‍नोत्‍तरी के रूप में लेकर आए हैं। दरअसल ये प्रश्‍नोत्‍तरी डॉ. अनिल अग्रवाल की किताब स्‍वास्‍थ्‍य प्रश्‍नोत्‍तरी से ली गई है। किताब कई साल पहले छपी है मगर इसकी जानकारियां आज भी प्रासंगिक हैं। तो चलिये स्‍वास्‍थ्‍य प्रश्‍नोत्‍तरी की पहली कड़ी में आज शरीर की संरचना से जुड़ी आपकी जानकारी का स्‍तर मापते हैं। इसमें कुल 36 सवाल और उनके जवाब के 4 विकल्‍प हम आपके सामने रखेंगे। सही उत्‍तर सबसे अंत में है जो आप अपनी जानकारी का स्‍तर मापने के बाद चेक कर सकते हैं।

1रेडियल नर्व सामान्‍यत: कहां पाया जाता है?

(अ) बांह                  (ब)पैर              (स)सिर              (द)गला

2 किस अंग को अकसर पेट के टॉन्सिल के रूप में जाना जाता है?

(अ)यकृत                   (ब)तिल्‍ली          (स)गुरदा           (द)पित्‍ताशय

3 लिवर के नीचे नाशपाती के आकार की एक थैली होती है, उसका नाम क्‍या है?

(अ)तिल्‍ली                  (ब)मूत्राशय         (स)प्रोस्‍टेट ग्रंथी       (द)पित्‍ताशय

4 शरीर में डेल्‍टा के आकार की मांसपेशी कहां पाई जाती है?

(अ)चेहरा            (ब)पेट              (स)कंधा             (द)पैर

5 किस अंग में सामान्‍यत: पित्‍त होता है?

(अ)मलाशय           (ब)पित्‍ताशय (स)मूत्राशय           (द)वरमीफार्म अपेंडिक्‍स

6 इनमें से कौन सा अंग ड्यूरोमेटर से आच्‍छादित होता है?

(अ)यकृत            (ब)पित्‍ताशय         (स)मस्तिष्‍क          (द)मूत्राशय

7 सर्विक्‍स (गर्भाशय ग्रीवा) सामान्‍यत: कहां पाया जाता है?

(अ)गर्भाशय के निचले हिस्‍से में (ब)बाएं फेफड़े में (स) गुरदे के ठीक ऊपर (द)अंडकोष के अंदर

8 किन कोशिकाओं को शरीर की लड़ाकू सेना कहते हैं?

(अ)श्‍वेत रक्‍त कोशिकाएं      (ब)प्‍लेटलेट्स   (स)लाल रक्‍त कोशिकाएं      (द)एडिपोसाइटिस

9 थैलेमस शरीर के किस हिस्‍से में पाया जाता है?

(अ)हृदय             (ब)आंत                  (स)गर्भाशय          (द)मस्तिष्‍क

10 इलियम कहां पाया जाता है?

(अ)मस्तिष्‍क                (ब)हृदय            (स)आंत             (द)पैर

11 वेस्टिजियल ऑर्गन शब्‍द से आप क्‍या समझते हैं?

(अ)कौमार्य अवस्‍था में पाया जाने वाला एक विशिष्‍ट अंग (ब)एक बेकार अंग (स)शारीरिक कचरे को उत्‍सर्जित करने वाला अंग (द) उपर्युक्‍त सभी

12 ट्राइसेप्‍स मसल्‍स कहां पाए जाते हैं?

(अ)पैर                    (ब)खोपड़ी                (स)बांह              (द)गला

13 शरीर के किस अंग में रक्‍त संचार इतना प्रचूर होता है कि वह अपनी धमनी को बांध दिए जाने के बाद भी जीवित रह सकता है

(अ) चेहरे की मांसपेशियां      (ब)गर्भाशय की मांसपेशियां    (स)पित्‍ताशय    (द)तिल्‍ली

14 निम्‍नलिखित में से किसे एक वेस्टिजियल ऑर्गन माना जाता है?

(अ)ब्रेस्‍ट बोन         (ब)अपेंडिक्‍स         (स)वर्टिब्रल कॉलन            (द)एड़ी की हड्डियां

15 मस्तिष्‍क का एक हिस्‍सा कफ संबंधी क्रियाओं और कुछ अदृश्‍य क्रियाओं जैसे कि सांस लेना और हृदय गति को नियंत्रित करता है। हम किस हिस्‍से की बात कर रहे हैं?

(अ)सेरेबेलम              (ब)ब्रेन स्‍टेम         (स)फोरब्रेन                (द)हाइपोथैलेमस

16 किन दांतों को आमतौर पर अक्‍ल दाढ़ कहते हैं?

(अ)ऊपर एवं नीचे के जबड़ों की कतार में दोनों तरफ के सबसे अंतिम दांतों को (ब)ऊपर के जबड़े में दोनों तरफ के अंतिम दांतों को (स) नीचे के जबड़े में दोनों तरफ के अंतिम दांतों को (द) बुढ़ापे में बाकी बचे हुए दांतों को

17 यदि एक डॉक्‍टर क्रेनियम के संबंध में बात कर रहा है तो उसका क्‍या मतलब है?

(अ)नाक                 (ब)आंख                  (स)होंठ              (द)खोपड़ी

18 शरीर के किस हिस्‍से में क्रूसिएट लिगामेंट पाया जाता है?

(अ) कुहनी                (ब)गला                   (स)घुटना             (द)टखना

19 स्‍पाइनल एसेसरीज नर्व कहां होती है?

(अ)रीढ़ की मुख्‍य नली के निचले हिस्‍से में (ब) मस्तिष्‍क में (स) दाहिनी बांह में (द) पैरों में

20 इनमें से कौन सा अंग पेट में नहीं पाया जाता है?

(अ)पित्‍ताशय               (ब)लिवर                  (स)तिल्‍ली            (द)अंडकोष 

 

उत्‍तर

1 (अ) 2 (ब) 3 (द) 4 (स) 5 (ब) 6 (स) 7 (अ) 8 (अ) 9 (द) 10 (स) 11 (ब) 12 (स) 13 (द) 14 (ब) 15 (द) 16 (अ) 17 (द) 18 (स) 19 (ब) 20 (द)

 

(ये प्रश्‍नोत्‍तरी, डॉक्‍टर अनिल अग्रवाल की पुस्‍तक “स्‍वास्‍थ्‍य प्रश्‍नोत्‍तरी” से साभार ली गई है। पुस्‍तक प्रभात प्रकाशन की वेबसाइट www.hindibooks.org से मंगाई जा सकती है)

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।